भरथना: युवती को आत्महत्या के लिये उकसाने के मामले में आरोपी युवक को भरथना पुलिस ने किया गिरफ्तार ,भेजा जेल
भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम कंधेशी पचार निवासी कुलदीप प्रजापति की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज।आरोपी के विद्यालय में युवती शिक्षिका थी।युवती ने शुक्रवार को मालगाड़ी ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की थी। युवती के पास से चार पन्नों का हिंदी और अंग्रेजी का सुसाइड नोट बरामद हुआ था।जिसके आधार पर शिशु मंदिर के संचालक के पुत्र असित यादव की हुई गिरफ्तारी