दमोह: राजा पटना में बांस के झुरमुटों में भीषण आग, झोपड़ियां जलकर राख, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Damoh, Damoh | Apr 24, 2026 दमोह शहर से सटे ग्राम राजा पटना में शुक्रवार दोपहर 3 बजे बांस के झुरमुटों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग फैलकर ईंट भट्ठे की झोपड़ियों, लकड़ियों, भूसे और उपलों तक पहुंच गई। सूचना पर देर से पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। कई झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। घरेलू सामान व कृषि उपकरण जलने से लाखों के नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है।