प्रतापगढ़: 80 वर्षीय वृद्ध ने बेटे की हैवानियत से टूटा बुढ़ापा, मारपीट व जमीन हड़पने का लगाया आरोप, एसपी व SDM से मांगा न्याय
हथुनिया थाना क्षेत्र के पाटलिया गांव से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 80 वर्षीय वृद्ध रतनलाल कुमावत ने अपने ही पुत्र पर मारपीट, प्रताड़ना और जमीन हड़पने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित वृद्ध ने बताया कि उसका पुत्र धीरज कुमावत बीते करीब एक वर्ष से उसके साथ लगातार मारपीट व दुर्व्यवह