भूपालसागर: आकोला में श्रद्धा और सौभाग्य का संगम, सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रख पति की लंबी उम्र की कामना की
हेमंत कुमार खटीक ने शनिवार दोपहर 1 बजे बताया कि आकोला नगरपालिका क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में वट सावित्री पर्व पूरे श्रद्धा भाव से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर वट और पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना की और पति की लंबी उम्र की कामना की। महिलाओं ने सत्यवान सावित्री की कथा सुनकर परिक्रमा की और मांगलिक गीतों से माहौल भक्तिमय बना दिया।