बैरसिया: सतपुड़ा भवन के सामने सड़क हादसा, गलत दिशा से आ रही जीप ने बाइक सवार को मारी टक्कर
Berasia, Bhopal | Apr 30, 2026 भोपाल के सतपुड़ा भवन के ठीक सामने सड़क हादसा, रॉन्ग साइड से आ रही जीप ने बाइक चालक युवक को मारी टक्कर। आपको बता दें कि गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे भोपाल के सतपुड़ा भवन के ठीक सामने सड़क हादसे का मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार जीप ने रॉन्ग साइड से आते हुए एक बाइक चालक युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।