सूरजपुर: ओवरलोड कोल वाहनों से जर्जर सड़कों पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
सूरजपुर जिले के कल्याणपुर, पोड़िपा, मंजीरा, लटोरी सहित आसपास के ग्रामों की सड़कों की बदहाल स्थिति और ओवरलोड कोल एवं गिट्टी वाहनों के संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने आवाज बुलंद की। ग्रामीणों के साथ जिला युवा कांग्रेस सूरजपुर के अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।