महसी: शिवपुर में आयोजित प्रधान सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष ने कहा- “जो दिया है, उसे ब्याज सहित वापस करेंगे
शिवपुर ब्लॉक सभागार कक्ष में प्रधानों को ही प्रशासक बनाए जाने के निर्णय को लेकर प्रधान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष शिवपुर कमला प्रसाद वर्मा ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष भगवानदीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्याज सहित वापस करूंगा।।