चकिया: चकिया विधायक कैलाश खरवार ने जनता की फरियाद सुनी, समस्याओं के निस्तारण का दिया भरोसा
चकिया विधायक कैलाश खरवार द्वारा आज मंगलवार शाम 04 बजे को अपने आवास पर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम जगहों से आये लोगों ने अपनी समस्याओ से विधायक को अवगत कराया। वही विधायक द्वारा संबंधित विभाग से वार्ता कर उनके निस्तारण का भरोषा दिलाया।