पूरनपुर: भावुक माहौल में एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को दी गई विदाई, सभी की आँखें हुईं नम
पूरनपुर। शासन के प्रशासनिक फेरबदल के तहत स्थानांतरित किए गए पूरनपुर के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अजीत प्रताप सिंह को मंगलवार शाम तहसील परिसर में आयोजित भव्य विदाई समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। शाम चार बजे आयोजित कार्यक्रम में नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल, राजस्व कर्मचारी तथा तहसील के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल