श्री अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में जनपद के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी के पूर्णतया रोकथाम एवं तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 12.07.2026 को श्री शुभम अग्रवाल , अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में चेकिंग के दौरान मुखबिरी सूचना पर गांजा तस्करी करते हुए एक गांजा तस्कर को सिंहपुर नहर मार्ग तिराहे से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 20 किलोग्राम अवैध गांजा एवं घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही में मु0अ0सं0-178/2026 धारा 8/20/29 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया गया।
उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की बाईट-
@Uppolice
@adgzonevaranasi
@digmirzapur