श्रीनगर: मेदनिया रहिका गांव में सास-ससुर और देवर ने महिला के साथ की मारपीट, थाना में दिया आवेदन
मेदनिया रहिका गांव में शनिवार को आठ बजे बिना किसी कारण के सास-ससुर व देवर ने मारपीट कर एक महिला को घायल कर दिया। घायल महिला का ईलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। घायल महिला ने निभा देवी ने बताई कि मेरा पति पंजाब में मजदूरी करता है। और हम घर में बच्चों के साथ अकेली रहती हूं। मेरे ससुराल के लोग बराबर बिना किसी कारण के गाली-गलौज व मारपीट करते रहता है।