अटेली: अटेली के बोचड़िया गांव में बाबा जाटा मंदिर में चोरी, चोर दानपात्र, पूजा सामग्री व बिजली के केबल ले उड़े
आज मंगलवार 4:00 बजे गांव बोचड़िया के सरपंच शेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में बाबा जाटा मंदिर में 19 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी चुरा ली और पीतल के बर्तन, हुक्का सहित पूजा सामग्री ले गए। इसके साथ ही मंदिर परिसर और पास के स्कूल भवन की बिजली के केबल भी काटकर चोरी कर लिए।