किशनगंज: नौलाईयों में भीषण आग, 1200 बीघा क्षेत्र की घास जलकर हुई राख
जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे मिली समरानियां-अजरोड़ा क्षेत्र के माल में स्थित नौलाईयों में भीषण आग लगने से करीब 1200 बीघा क्षेत्र की घास जलकर राख हो गई। आग लगने से आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आग तेज हवा के कारण तेजी से फैलती चली गई।