जगदीशपुर: गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित
गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, सैनिक स्कूल भागलपुर में बुधवार को छात्रों के लिए युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ टीएनबी कॉलेज के प्रोफेसर राजीव कुमार सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार एवं पर्यावरण रक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता सोमनाथ सुमन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।