फुल्लीडूमर: बहोरना गांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
खेसर थाना अंतर्गत बहोरना गांव में संतोष कुमार की 24 वर्षीय पत्नी कोमल कुमारी ने संदेहास्पद स्थिति में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मृतका के माता-पिता गांव पहुंचे। जहां पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।