फुल्लीडूमर: गोड़ा बाजार में जदयू सांसद गिरधारी यादव ने दिवंगत पूर्व मुखिया के परिजनों से मिलकर दी सान्त्वना
प्रखंड के दक्षिणी कोझी पंचायत के पूर्व उप मुखिया यद्दु यादव के निधन पर क्षेत्रीय जदयू सांसद गिरधारी यादव ने शोक व्यक्त किया है। निधन के उपरांत सांसद गोड़ा बाजार पहुंचे। जहां उनके परिजनों से मुलाकात की और दुख के इस घड़ी में शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंढाया। जहां पूर्व उप मुखिया के पुत्र डब्लू यादव से मिलकर सांत्वना दी। सांसद प्रतिनिधि भी साथ थे।