दीपावली और आगामी त्योहारों के मद्देनजर शिवपुरी प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा दल ने जिलेभर के 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मावा, गुजिया, बर्फी, पेड़ा, पनीर और दूध सहित खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। जिन्हें भोपाल जांच के लिए भेजा गया है।