मेदिनीनगर (डालटनगंज): पाटन के बर्खास्त अनुसेवक प्रमोद ने घरेलू समस्या और कर्ज से परेशान होकर खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में इलाज जारी
पलामू के बर्खास्त 251 अनुसेवकों में से एक पाटन प्रखंड के मझौली गांव निवासी प्रमोद कुमार ने घरेलु समस्या एवं कर्जदारों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। प्रमोद को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद उनकी स्थिति ठीक बताई गई है। इस संबंध में सोमवार दोपहर 12 प्रमोद के परिजनों ने जानकारी दी।