खगौल: रूपसपुर थाना क्षेत्र में दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार और विदेशी शराब बरामद
दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और विदेशी शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-7 निवासी राहुल कुमार और गया जिले के वजीरगंज निवासी गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में रविवार दोपहर करीब 3 बजे पटना सिटी एसपी