कुरावली: कुरावली में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई
मंगलवार को नगर में ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा का शुभारंभ जीटी रोड स्थित मंदिर बनखंडेश्वर नाथ से हुआ, जहां अंकुर अग्निहोत्री ने भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन कर फीता काटकर यात्रा की शुरुआत की। सबसे आगे बैंड धार्मिक धुनें बजा रहा था।