गुना नगर: कर्नलगंज: शहर में आवारा सांडों का आतंक, मासूम को सींगों पर उठाकर पटका, हालत गंभीर
गुना के कर्नलगंज वार्ड क्रमांक-5 में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे आवारा सांडों के हमले में 5 वर्षीय अयान खान गंभीर रूप से घायल हो गया। सांड ने मासूम को सींगों पर उठाकर सड़क पर पटक दिया, जिससे उसके सिर और आंख के पास गंभीर चोट आई। डॉक्टरों ने बच्चे के सिर में 5 टांके लगाए हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका पर डस्टबिन व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया है, जिसके कारण