खालवा: दस साल से फरार तीन हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
खंडवा | कोतवाली थाना क्षेत्र के दस साल से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर तीन हजार का इनाम भी था। पुलिस के अनुसार वर्ष 2015 के अपहरण, पॉक्सो व गैंगरेप के मामले में दस साल से फरार आरोपी मनीष पिता सखाराम एंकले (33) निवासी चंपा तालाब को गिरफ्तार किया है। वह भेष बदलकर रहता था ।