छपरा: भगवान बाजार में ड्यूटी पर गश्ती के दौरान अवर निरीक्षक का निधन, वरीय एसपी ने जताया शोक
Chapra, Saran | Apr 26, 2026 वरीय एसपी विनीत कुमार ने रविवार की शाम 4 बजें के लगभग प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी कि भगवान बाजार थाना के गश्ती पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक विद्यानंद ठाकुर को ड्यूटी के दौरान अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) आ गया। घटना के पश्चात उन्हें तत्काल उपचार हेतु निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा अथक प्रयास के बावजूद बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया