जगदीशपुर: विक्रमशिला सेतु बंद होने से शिक्षकों की बढ़ी परेशानी, सुबह 3 बजे उठकर नाव से स्कूल पहुंच रहे हैं
भागलपुर और नवगछिया के बीच जीवनरेखा माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद आम लोगों के साथ-साथ शिक्षक समुदाय भी भारी संकट का सामना कर रहा है। भागलपुर से नवगछिया और नवगछिया से भागलपुर आने-जाने वाले शिक्षक रोजाना घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह अपने विद्यालय पहुंच पा रहे है।