हरदोई: भीषण गर्मी में बिजली की खपत दो गुनी, लोकल फाल्ट बढ़े; दिन-रात मरम्मत में जुटे बिजलीकर्मी
Hardoi, Hardoi | May 20, 2026 भीषण गर्मी का असर अब बिजली व्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। तापमान लगातार बढ़ने से बिजली की खपत लगभग दो गुनी हो गई है। घरों, दुकानों और कार्यालयों में एसी, कूलर और पंखों का उपयोग बढ़ने से बिजली लोड अचानक बढ़ गया है, जिसके चलते जगह-जगह लोकल फाल्ट की समस्या भी बढ़ती जा रही है।