🟡 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के प्रथम शिविर में 160 आवेदनों का हुआ निराकरण
🟡 आमजनता की कठिनाईयों को दूर करना सुशासन की सही पहल है - उप मुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla
🟡 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान से सुशासन को मिलेगा बढ़ावा - Collector Rewa नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी
________________________
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार रीवा जिले में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान आरंभ हो गया है। सिरमौर विकासखण्ड में आयोजित अभियान के प्रथम शिविर में आम जनता से मिले 322 आवेदन पत्रों में से 160 का मौके पर निराकरण किया गया।
शिविर में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उनकी कठिनाईयों को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिविर में आम जनता को एक ही स्थान पर कई योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जिन कार्यों के लिए आम जनता को कार्यालयों में भटकना पड़ता है उनका लाभ शिविर में किया जा रहा है। आम जनता की कठिनाईयाँ दूर करना सुशासन की पहल है।
शिविर में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जन विश्वास अभियान में अधिकारी आम जनता से संवाद करने के साथ-साथ स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उद्योग संवाद कर रहे हैं। अभियान के दौरान शासन की योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों की मॉनीटरिंग होगी। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कार्यालय, छात्रावास, अस्पताल, स्कूल, आंगनवाड़ी केन्द्र आदि का निरीक्षण करने से व्यवस्थाएं बेहतर होंगी। शासन के पास विकास योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए राशि की कमी नहीं है। योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही सबसे बड़ी चुनौती है। प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन और अन्य बड़े निर्माण कार्यों से आम जनता को लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुसार अब हर शुक्रवार को अधिकारी आम जनता के बीच जाकर उनकी कठिनाईयों को दूर करेंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त भारत अभियान को भी गति देना आवश्यक है। नशे के विरूद्ध व्यापक जन जागरण अभियान में सभी सहभागी बनें। हमने भावी पीढ़ी को नशे की राह में जाने से नहीं रोका तो सभी तरह का विकास बेमानी हो जाएगा।
शिविर में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने शिविर के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान से प्रशासनिक गतिशीलता और मानीटरिंग बढ़ेगी। यह अभियान सुशासन को बढ़ावा देने में सफल होगा। जनसंवाद से आम जनता की कठिनाईयों को दूर किया जा रहा है। आर्थिक विकास के लिए उद्यमियों के साथ उद्यम संवाद भी किया जा रहा है। जिला और विकासखण्ड स्तर के सभी अधिकारी विभागीय योजनाओं की शिविर के माध्यम से मानीटरिंग कर रहे हैं।
शिविर में जनपद अध्यक्ष सिरमौर श्रीमती रवीना साकेत तथा नगर परिषद अध्यक्ष संदीप सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आम जनता से शिविर से लाभ उठाने की अपील की। एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल ने अभियान और शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। शिविर में महाप्रबंधक उद्योग जेपी तिवारी ने उद्यम क्रांति योजना सहित स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि, प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्रक सहित विभिन्न योजनाओं के हितलाभ का वितरण किया गया। शिविर में श्री राजेश पाण्डेय, श्री त्रियुगीनारायण शुक्ल, श्री कृष्ण द्विवेदी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरूकरण सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी सहित जिला और विकासखण्ड स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Office Of Rajendra Shukla Jansampark Madhya Pradesh
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#Rewa #रीवा
Rewa, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026