कटंगी: नगर परिषद लेखापाल की मनमानी, बिना एनओसी के कर रहे मकान निर्माण और तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा
बालाघाट जिले की नगर परिषद कटंगी में पदस्थ लेखापाल अशोक दुबे के द्वारा बिना एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के मकान निर्माण का मामला सामने आया है। यह मामला तब उजागर हुआ जब पड़ोसी नरेश कटारिया ने एक गली की जगह को लेकर आपत्ति दर्ज की। शिकायत के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका और इससे नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।