शाहबाद: शाहजहांपुर रोड स्थित सैनिक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के शाहजहांपुर हाईवे पर सैनिक पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार के टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रोजा थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी रामनरेश बाइक से शाहाबाद से वापस लौट रहा था तभी दुर्घटना हुई।