कसरावद में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर छह आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने जुआ खेलते पांच लोगों और सट्टा लिखते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 7300 रुपए नकद, ताश के पत्ते और सट्टा सामग्री जब्त की गई।