रामपुर: शनिवार को थाना भोट में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई की
Rampur, Rampur | Apr 12, 2025 शनिवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना भोट पर जनसुनवाई की गयी। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को सुना गया, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया