रामपुर: चाकू चौक चौराहे पर तैनात सिक्युरिटी गार्ड से गाली-गलौज व मारपीट के आरोप में गंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज की FIR
Rampur, Rampur | Apr 11, 2025 शुक्रवार को रात दस बजे मिली जानकारी के अनुसार सम्राट सिक्युरिटी के मालिक अशोक कुमार ने थाना गंज में तहरीर देकर बताया कि उनकी कम्पनी के गार्ड चाकू चौक चौराहे पर तैनात है। 30 व 31 मार्च की मध्यरात्रि 3 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा सेक्युरिटी गार्ड से गाली गलौच व मारपीट की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।