रामपुर: सिविल लाईन्स थाने में विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में पति सहित 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Rampur, Rampur | Apr 11, 2025 शुक्रवार को रात दस बजे मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ी गेट आसरा कॉलोनी निवासी एक महिला ने थाना सिविल लाइन में तहरीर देकर बताया कि 23 फरवरी 2020 को उसकी शादी दिल्ली के सीलमपुर में हुई थी। ससुराल वालो पर दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप है। दहेज की माँग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पति सहित सात पर FIR दर्ज की गई है।