सहारनपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जनगणना 2027 की ड्यूटी को कार्यक्षेत्र तक सीमित करने का किया आग्रह
जनपद सहारनपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जनगणना 2027 के लिए लगाई जा रही ड्यूटियों को लेकर जिला प्रशासन से शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे हाथ जोड़कर अपील की है। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र के बाहर ड्यूटी करने में असमर्थता जताते हुए मांग की है कि ड्यूटियां केवल उनके क्षेत्र तक ही सीमित रखी जाएं।