कानपुर: कार्डियोलॉजी में तीमारदाराें का हंगामा जारी,कर्मचारियों पर लगा अभद्रता का आरोप
कानपुर के हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलॉजी) में तीमारदारों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से आईसीयू में भर्ती एक शख्स की मौत हो जाने से उनका परिवार हंगामा कर रहे हैं। उनका आरोप है कि मरीज के साथ और उनके परिवार के साथ संस्थान के कर्मचारी अभद्रता करते हैं और ठीक प्रकार से इलाज नहीं करते हैं। मौके पर पुलिस बल मौजूद है।