जिले के मटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहरबा बिलासपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।