देवघर: बिजली दर वृद्धि व कटौती के खिलाफ भाजपा का जिला स्तरीय घेराव
झारखंड के सभी 24 प्रशासनिक जिलों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बिजली दर में लगातार विधि बार-बार हो रही बिजली कटौती तथा पोस्टपेड मीटर में मनमानी बिलिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में देवघर में शुक्रवार के सुबह 10:00 बजे से भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यपालक व अधीक्षक अभियंता के कार्यालय का जिला स्तरीय घेराव किया।