अजीतमल: बीहड़ में प्रतिबंधित पेड़ों पर चल रहा आरा, अयाना पुलिस ने लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी
अयाना थाना क्षेत्र के अन्तर्गत जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते बीहड़ में प्रतिबंधित पेडों पर आरा चल रहा है। पुलिस के प्रतिबंधित लकड़ी पकड़ लेने पर जिम्मेदारों की ओर से पकड़ी गई लकड़ी पर महज जुर्माना लगाकर इतिश्री कर लिया जा रहा है। रविवार रात को पुलिस ने नीम की लकड़ी लादकर ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज किया है। एक ओर शासन की ओर से पर्यावरण संरक्ष