खरगोन। शहर के व्यस्ततम दाता हनुमान मंदिर क्षेत्र में मंगलवार सुबह फिल्मी स्टाइल में हुई 27 लाख रुपये की चोरी ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। शातिर बदमाशों ने एक अनाज व्यापारी की कार को निशाना बनाते हुए तब वारदात को अंजाम दिया, जब कर्मचारी ताहेर बैंक से 30 लाख रुपये निकालकर मंडी जा रहा था।