लहरपुर: लहरपुर तहसील सभागार में जिला अधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस पर उमड़ी फरियादियों की भारी भीड़
शनिवार को जिलाधिकारी राजा गणपति आर व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिला अधिकारी के आगमन की खबर को सुनकर अपनी-अपनी शिकायतों के निस्तारण हेतु भारी संख्या में शिकायत कर्ता तहसील परिसर में जमा हुए और 83 शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र दिए।