गड़हनी: गड़हनी अंचल सभागार में लगे जनता दरबार में आए दर्जनों फरियादी, जिनमें सबसे ज्यादा भूमि विवाद के मामले थे
गड़हनी अंचल सह प्रखंड सभागार में शनिवार को जनता दरबार सीओ दीपा कुमारी के नेतृत्व में लगाया गया था। जनता दरबार में करीब 25 से 30 मामला आया था जिसमे सबसे ज्यादा मामला भूमि विवाद का था। गड़हनी, चरपोखरी व आयर थाना क्षेत्र के मामले थे। जनता दरबार में तीनों थाना के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। सीओ ने बताई कि कई मामले ऐसे भी आया था जो पहले से कोर्ट में चल रहा है।