बहराइच: कल्पीपारा कालोनी कब्रिस्तान बाउंड्री के पास दरगाह पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
दरगाह पुलिस ने कल्पीपारा कॉलोनी कब्रिस्तान बाउंड्री के पास से दो अभियुक्तों को अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में प्रभारी मीडिया सेल ने शनिवार शाम को बताया कि दोनों अभियुक्त गणों को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर थाना दरगाह पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जिनका मेडिकल परीक्षण करने के उपरांत उन्हें न्यायालय रवाना कर दिया गया है।