शाहपुरा: बेलखेड़ा पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप, गिरफ्तारी न होने पर थाना घेरने की चेतावनी
जबलपुर के बेलखेड़ा थाना अंतर्गत बिहारीपुरा में चुनावी रंजिश और पुरानी दुश्मनी के चलते एक बार फिर कानून-व्यवस्था दांव पर लग गई है। बहुजन चेतना विकास मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मेहरा ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया है कि 26 मई 2026 की शाम को खेत से लौट रहे भगवान सिंह पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर