बागपत: ब्राह्मणपुट्ठी के 3 घरों से नगदी सहित लाखों का सामान चोरी, बुजुर्ग महिला के कान से खींचे गए कुंडल, पीड़ितों ने दी तहरीर
Baghpat, Bagpat | Apr 23, 2025 बुधवार को करीब साढे आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार ब्राह्मण पुट्ठी गांव के प्रधान राजीव के मुताबिक उनकी बुजुर्ग भाभी बाला देवी बीमार है, जो मंगलवार की रात नौ बजे दवाई लेकर सो गई थी। मंगलवार की रात करीब 12 बजे बाला देवी ने शोर मचाया तो परिवार के लोग वहां पहुंचे। बाला देवी के कानों से खून बह रहा था और मकान के मुख्य गेट का छोटा दरवाजा भी खुला हुआ था।