कायमगंज: कम्पिल क्षेत्र में सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण महिला की बाइक से गिरकर हुई मौत, बेटे के साथ दवा लेने जा रही थी
जनपद कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य के गांव राजा रिझौला निवासी 40 वर्षीय उषा देवी पुत्र अखिलेश के साथ कायमगंज में अल्ट्रासाउंड और इलाज के लिए बाइक से जा रही थी।तभीकम्पिलक्षेत्र में सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बाइक का पहिया चला गया।जिससे बाइक से उछलकर पीछे बैठी मां उषा देवी गिरकर घायल हो गई।अस्पताल ले जाया गया।जहां उसकी मौत हो गई।सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम।