झांसी: झांसी में जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों के बीच हुई मारपीट, पीड़ित ने DM कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई
Jhansi, Jhansi | Jun 10, 2026 झांसी के समथर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पारिवारिक जमीन को लेकर चल रहे विवाद में विपक्षी लोगों ने उसके साथ अभद्रता की पीड़ित बुधवार को डीएम कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है