परैया: बिहार विद्यालय परीक्षा में उपरहुली की गुड़िया को पूरे बिहार में मिला 8वां स्थान
Paraiya, Gaya | Mar 29, 2026 परैया के मंझीयावां निवासी शैलेंद्र प्रजापति की पुत्री गुड़िया कुमारी को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में पूरे बिहार में 8वां स्थान प्राप्त हुआ है। प्लस टू अशोक उच्च विद्यालय परैया में पढ़ने वाली छात्रा ने कुल 483 अंक प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवांवित किया है। उपरहुली स्थित आवास पर छात्रा को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।