धमतरी: रेलवे द्वारा जमींदोज की गई दुकानों के मलबे से लाखों के लोहे व अन्य सामान की हुई चोरी
मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के सामने अतिक्रमण बताकर तोड़े गए दुकानों के मलबे से लोगों ने रातों-रात लाखों कमा लिए। बिना डर, भय के लोग वहां पर छड़, लोहे के सामान निकालकर ले जाते देखे गए। यह सिलसिला मंगलवार के बाद बुधवार को भी दिनभर जारी रहा। बता दें कि 6 अप्रैल को रेलवे द्वारा स्टेशन के सामने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया।