शिवपुरी नगर: थीम रोड पर डीपी में लगी आग, रात 11 बजे मचा हड़कंप
शिवपुरी शहर के थीम रोड पर वीर सावरकर पार्क के सामने स्थित एचडीएफसी बैंक के पास गुरुवार रात करीब 11 बजे बिजली की डीपी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिजली सप्लाई बंद कर आग पर काबू पाने का काम