सिकंदरा: खोजाफूल गांव में बारिश का कहर, देर रात गिरा कच्चा मकान, भूसा समेत घरेलू सामान मलबे में दबकर हुआ बर्बाद
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के खोजाफूल गांव में शनिवार देर रात लगातार हो रही बारिश के दौरान एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान में रखा पशुओं का चारा, भूसा और अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। तेज बारिश और हवाओं के कारण क्षेत्र में कई पेड़-पौधे भी गिर गए। जानकारी के अनुसार खोजाफूल गांव निवासी शैलेंद्र कटियार के कच्चे मकान में भूसा समेत अन्य घरेलू