सफीपुर: मियांगंज में टीबी जांच शिविर का आयोजन, 43 लोगों का एक्स-रे, प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत
Safipur, Unnao | Apr 7, 2026 मियांगंज विकास खंड के विरूगढी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के छठे दिन 43 लोगों की जांच के साथ सभी के एक्स-रे किए गए। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक डॉ. अभिषेक कटियार के नेतृत्व में चला। इसका उद्देश्य टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और संवेदनश